Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदले, सीएम धामी बोले- यह जनभावना का सम्मान

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के चार जिलों में 17 स्थानों के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में विभिन्न जगहों के नाम बदलने को मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय जनभावना और भारतीय संस्कृति एवं विरासत के अनुरूप लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और इतिहास से लोगों को जोड़ना है। यह कदम महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने और लोगों को प्रेरित करने के लिए उठाया गया है।

हरिद्वार जिले में औरंगजेबपुर का नाम शिवाजी नगर, गाजीवाली का नाम आर्यनगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम अंबेडकर नगर, इदरीशपुर का नाम नंदपुर, खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर रखा गया है।

देहरादून जिले में मियांवाला का नाम रामजीवाला, पीरवाला का नाम केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर और अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर रखा गया है।

नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग, पनचक्की से आईआईटी मार्ग का नाम गुरु गोलवरकर मार्ग और सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पुरी रखा गया है।

सीएम धामी ने कहा, "यह फैसला भारतीय संस्कृति और महापुरुषों के सम्मान में लिया गया है। इससे लोग अपने इतिहास और धरोहर से जुड़ सकेंगे।" उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा जनता की भावनाओं का सम्मान करती है और इसी भावना के तहत यह फैसला लिया गया है।

हालांकि, इस फैसले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है। उनका कहना है कि नाम बदलने से आम जनता की समस्याएं हल नहीं होंगी, बल्कि सरकार को बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।

नाम परिवर्तन को लेकर जनता की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। कुछ लोगों ने इसे संस्कृति को सहेजने का प्रयास बताया, तो कुछ ने इसे गैर-जरूरी बताया। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर तीखी बहस देखी जा रही है।

उत्तराखंड में नाम परिवर्तन का यह फैसला राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि यह निर्णय राज्य में कितना प्रभाव डालता है और जनता इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया देती है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
  • बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
  • ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
  • केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
  • दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
  • IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration

Stay Connected With Us

Subscribe Us