Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में 196 नए पार्किंग स्थल बनेंगे; 618 करोड़ की परियोजनाएं शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन और तीर्थाटन के चलते शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। खासकर चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और मसूरी जैसे शहरों में वाहनों का भारी दबाव देखने को मिलता है।

इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेशभर में 196 नए पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना बनाई है। इन पार्किंग स्थलों को आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जाएगा ताकि सीमित स्थान में अधिक वाहनों की पार्किंग संभव हो सके और सड़कों पर लगने वाले जाम को कम किया जा सके।

योजना के तहत 66 स्थानों पर सरफेस पार्किंग, 112 स्थानों पर मल्टीलेवल कार पार्किंग, 9 स्थानों पर ऑटोमेटेड कार पार्किंग और 9 स्थानों पर टनल पार्किंग विकसित की जाएगी।

सरकार ने 196 में से 150 पार्किंग परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर ली है। इनमें से करीब 618 करोड़ रुपये की 114 परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है, जबकि विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से लगभग 296 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद प्रदेश के प्रमुख शहरों में पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर और सुरक्षित पार्किंग सुविधा मिल सकेगी।

राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से उत्तराखंड के शहरों में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत होगा और बेहतर शहरी आधारभूत ढांचे की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us