देवभूमि में धूमधाम से मना लोकपर्व ‘फूलदेई’, बच्चों ने देहलियों पर बिखेरे फूल
देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में बसंत ऋतु के आगमन के साथ पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। चैत्र मास के पहले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व में बच्चे घर-घर जाकर देहलियों पर फूल चढ़ाते हैं और घर की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। कुमाऊं में इसे फूलदेई और गढ़वाल में फूल संक्रांति कहा जाता है।
सुबह बच्चे छोटी-छोटी टोकरियों में रंग-बिरंगे फूल इकट्ठा कर हर घर की देहली पर डालते हैं और पारंपरिक गीत “फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार” गाते हुए खुशहाली की कामना करते हैं। बदले में घरों के लोग बच्चों को गुड़, मिठाई, चावल, अनाज और पैसे शगुन के रूप में देते हैं।
यह पर्व प्रकृति के प्रति प्रेम और समाज में सौहार्द का संदेश भी देता है और बच्चों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ता है।
रामनगर के भलोंन क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट में भी बच्चों ने फूलदेई पर्व उत्साह के साथ मनाया। इस आयोजन में आसपास के कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम धात संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
LPG संकट से राहत: ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ टैंकर जल्द पहुंचेंगे भारत
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply