कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारबाजी के बाद 4 निहंग यात्री गिरफ्तार
चमोली/देहरादून: कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे निहंग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग बाजार में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोग घायल हुए, जबकि एक व्यापारी को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए भेजा गया। हालात बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया, जिससे यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जसनप्रीत सिंह, अजय सिंह, सतविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कृपाण, तलवार और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई हैं। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद कर्णप्रयाग और गौचर क्षेत्र में आईटीबीपी और पीएसी तैनात की गई है। इस मामले ने धार्मिक यात्राओं में शस्त्रों की मौजूदगी और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। चमोली एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि धार्मिक यात्रा के नाम पर किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Develop Modern Passenger Facilities on NHs and SHs
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply