Date Filter

News

मोबाइल फ़ोन या मुख्यमंत्री? फ़ोन पर बतियाते रहना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फ़ोन पर बात करते रहने के वायरल वीडियो के बाद तबादला कर दिया गया है।इतना ही नहीं, मामले से परिचित लोगों ने बताया है कि, अधिकारी ने फोन पर बात करते-करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सेल्यूट भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच टिप्पणियों के साथ व्यापक रूप से खूब साझा किया गया।


यह घटना 11 अगस्त को तब घटती हुई जब सीएम धामी पौडी गढ़वाल जिले के कोटद्वार इलाके में आपदा प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। वीडियो में, कोटद्वार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शेखर सुयाल को मुख्यमंत्री को सलामी देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतर रहे हैं जबकि सुयाल फ़ोन को कान पर लगाए हुए सेल्यूट कर रहे हैं। इसके बाद सुयाल का पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल) में तबादला कर दिया गया।

राज्य गृह विभाग के स्थानांतरण आदेश में किसी भी कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। हालाँकि, सुयाल के सहयोगियों ने नाम न छापने की शर्त पर तर्क दिया कि सीएम अल्प सूचना पर पहुंचे थे, इसलिए स्थानीय अधिकारी प्रोटोकॉल के अनुसार हेलीपैड पर पहुंचे। पुलिस को यातायात और भीड़ प्रबंधन भी करना पड़ा क्योंकि स्थानीय लोग पहले से ही आपदा प्रबंधन से नाराज थे। सहकर्मीयों का कहना है कि शायद सुयाल इस संबंध में महत्वपूर्ण कॉल कर रहे होंगे। लेकिन, इस पूरे प्रकरण से ऐसा लगता है कि पुलिस अधिकारी यह तय करने में चूक गए कि वे मुख्यमंत्री को प्राथमिकता दें कि मोबाईल फ़ोन को?



हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us