Date Filter

News

सहकारी समिति सचिव के निलंबन से पाबौ ब्लॉक में हड़कंप

निबंधक सहकारी समिति एवं अपर सचिव सहकारिता श्री आलोक पांडे ने हाल ही में दो दिवसीय पौड़ी जनपद के निरीक्षण के दौरान पाबौ ब्लॉक की समितियों ओर जिला सहकारी बैंक की पाबौ शाखा के क्रियाकलापों का जायज़ा लिया। 

निबंधक द्वारा पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुराँसी, पांग, बिडोली, क्यार्द, पलीगांव ,ढीकवाली, समितियो में  निरीक्षण किया और पाया कि गोठली ओर क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी पाई।

इसी सिलसिले में बुराँसी समिति के सचिव को चेतावनी दी गई और गोठली सचिव को निलंबित कर दिया गया।

निरीक्षण के पश्चात निबंधक द्वारा ब्लॉक स्तर पर सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक की  बैठक में समितियों की स्थिति में सुधार और आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी निर्देश गए और अधिकारियों को निर्देशित किया गया समितियों के द्वारा अधिक से अधिक सदस्य बनाने के साथ-साथ महिला सदस्यों को वरीयता के आधार पर समितियों का स्थान दिया जाए।

माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना के अंतर्गत पाबौ ब्लॉक के ढीकवाली गांव में भूमि का चयन किया गया है जिसका निबंधक द्वारा गांव में अधिकारियों के साथ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निबंधक द्वारा जिला सहायक निबंधक को निर्देशित किया की समितियां की स्थिति में सुधार के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। 

निबंधक ने सख़्ती दिखाते हुए कहा कि दिसंबर माह में पुनः वह निरीक्षण करने आएंगे तब तक स्थिति में सुधार कर लिया जाए।

इस दौरान उप निबंधक नरेंद्र सिंह रावत, जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा सचिव महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अपर जिला सहायक अधिकारी और दिग्विजय सिंह  बडथ्वाल उपस्थित रहे।


 हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us