Date Filter

News

देहरादून को लगा सौ करोड़ रूपए का ‘चूना’

आजकल देहरादून में जहाँ नजर दौड़ाओ रंगाई-पुताई का काम चलता दिखाई देगा। साथ-साथ मुख्य सड़कों और मार्गों की दीवारों पर चित्रकारिता करते हुए पेन्टर भी दिखाई देगें। ताज्जुब की बात तो यह है कि वैसे तो मसूरी देहारादून विकास प्राधिकरण और देहरादून नगर निगम के पास शहर की मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त करने के लिए हमेशा बजट की किल्लत रहती है, लेकिन शहर की रंगाई पुताई के लिए अचानक इतना पैसा कहाँ से आ गया?

असल में 8 और 9 दिसंबर, दोनों दिन एफआरआई प्रांगण में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसके मद्देनज़र शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने ₹100 करोड़ का बजट मुहैया करवाया है। इस बजट में से अकेले एमडीडीए ने ₹ 80 करोड़ का प्रावधान किया है।

खास तौर पर पेंटिंग और ग्राफिटी के जरिए शहर की दीवारों को रंगा जा रहा है, जिसके लिए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और सुदूर बिहार से वॉल पेंटिंग करने वाले चित्रकार बुलाए गए हैं। शहर की दीवारों पर बनाई जा रही चित्रकारी पर गढ़वाल, कुमाऊँ, स्थानीय त्यौहार, पहनावे, चारधाम यात्रा और देवी देवताओं को दर्शाने की कोशिश की गई है ताकि आमंत्रित निवेशक उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू हो सकें।

देश-भर से 12 ठेकेदारों के जरिए 200 चित्रकार इस काम में जुटे हुए हैं। ग़ौरतलब बात ये है की सौंदर्यीकरण के नाम पर यह चित्रकारी कितने दिन टिक पाएगी? इस सवाल को लेकर ठेकेदारों का कहना है उन्होंने चित्रकारी के लिए HD Paint का इस्तेमाल किया है, जो कम से कम तीन वर्ष तक ज्यों का त्यों बना रहता है। ख़राब मौसम और पानी की मार भी इसे बदरंग नहीं कर पाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ठेकेदारों का दावा है कि वॉल पेंटिंग में इस्तेमाल किया जाने वाला कलर उच्चतम दर्जे का है जिसे ₹7000 प्रति 20 लीटर की दर से ख़रीदा गया है।

ठीक है, देश-दुनिया से आने वाले निवेशकों को देहरादून सजा-संवरा नज़र आना चाहिए, लेकिन देहरादून तब खूबसूरत बनेगा जब नगर निगम और एमडीडीए शहर के बाशिंदों की शिकायतों और परेशानियों पर पूरे साल भर गौर करें।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us