Date Filter

News

उत्तराखंड को आज मिलेंगे 1376 नर्सिंग अधिकारी

एक लंबे अंतराल के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं जिन्हें मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। यह माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद स्वास्थ्य सेवाओं के लिये दूरगामी परिणाम मिलेगें जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में वर्षों से रिक्त नर्सिंग अधिकारी के पदों को ना सिर्फ़ भरा जा सकेगा बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सरकार जहां एक ओर सरकार राजकीय अस्पतालों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर मानव संसाधन भी उपलब्ध करा रही है।

इसी कड़ी में राज्य सरकार ने करीब 12 वर्षों के बाद नर्सिंग अधिकारियों के 1376 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से वर्षवार मैरिट के आधार पर नियुक्ति कर ली गई है। जिनमें से 200 अभ्यर्थियों को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जबकि शेष चयनित अभ्यर्थियों को भी उनको आवंटित जिलों में ही नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में स्वास्थ्य विभाग में 1475 चिकित्सा अधिकारी, 172 दंत चिकित्सक, 19 डेंटल हाईजिनिस्ट, 1081 एएनएम व 52 पैरामेडिकल कार्मिकों की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चयनित सभी नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम एवं अति दुर्गम स्वास्थ्य केन्द्रों में की जायेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us