Date Filter

News

मसूरी,नैनीताल में सैलानियों का हुजूम लेकिन बर्फ़ उड़न छू

नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड के मसूरी और नैनीताल जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों की ओर जाने वाले पर्यटकों को इस बार बर्फबारी का नजारा नहीं मिल सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हालांकि पारे के स्तर में गिरावट रहेगी, लेकिन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी की संभावना नहीं है।

हिल स्टेशनों के अधिकांश होटल कमरों और होमस्टे में 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए फ़ुल बुकिंग दर्ज की गई है, बर्फबारी की उम्मीद में बड़ी संख्या में पर्यटक इन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि है उत्तरकाशी और चमोली के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की मामूली संभावना है। तापमान सामान्य स्तर के आसपास चल रहा है और अगले कुछ दिनों तक बारिश या कोहरे के कोई संकेत नहीं हैं जिस वजह से बर्फ़बारी की संभावना काफ़ी कम है।

इसी तरह हिमालयी राज्य के निचले हिस्सों में भी बर्फबारी की संभावना नहीं है। दिसंबर के पहले कुछ दिनों में औली और चारधाम के आसपास बर्फबारी हुई थीं, लेकिन अब इन क्षेत्रों में शुष्क मौसम देखा जा रहा है। नए साल के दौरान मसूरी में बादल छा सकते है, लेकिन बर्फबारी की संभावना कम है।

उधर पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, देहरादून और नैनीताल में पुलिस अधिकारियों ने पहले ही यातायात योजनाओं और डायवर्जन की घोषणा कर दी है।

हिमालय लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us