उत्तराखंड @25: सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सेवाएं, हर गांव तक पहुंचा इलाज
देहरादून: राज्य गठन के 25 वर्षों में उत्तराखंड ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार गांव-गांव तक किया है। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती से दूरस्थ क्षेत्रों में भी इलाज सुलभ हुआ है।
प्रदेश में 13 जिला, 21 उपजिला, 80 सीएचसी और 577 पीएचसी सहित करीब 2000 मातृ-शिशु केंद्र संचालित हैं। एम्स ऋषिकेश के सहयोग से देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। सभी जिला अस्पताल सीटी स्कैन, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीनों से लैस हैं।
सरकार ने चिकित्सकों की संख्या 1621 से बढ़ाकर 2885 की और सेवानिवृत्ति आयु 60 से 65 वर्ष कर दी। साथ ही 1399 नर्सिंग अधिकारियों और 1918 एएनएम की भर्ती कर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती दी गई।
वर्ष 2008 से शुरू 108 आपातकालीन सेवा अब तक 8.79 लाख से अधिक लोगों की जीवनरक्षक साबित हुई है।
जन औषधि केन्द्रों की संख्या 335 पहुंची, जिससे सस्ती दवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
प्रदेश की 2182 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं, जबकि चारधाम यात्राओं में यात्रियों के लिए व्यापक स्वास्थ्य इंतजाम किए जाते हैं।
चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में डिजिटल हेल्थ सेवाओं और सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Celebrates 25 Years of Educational Growth
Latest Newst
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Leave A Reply