Date Filter

News

होर्डिंग-यूनिपोल आवंटन में दून नगर निगम को लगा ₹300 करोड़ का चूना

ठेकेदारों ने आपसी गुटबंदी और कार्टेल सिस्टम बनाकर भाजपा संचालित नगर निगम देहरादून को 10 वर्षों में होर्डिंग व यूनिपोल टेंडरों में ₹300 करोड़ का चूना लगाया।

कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने नगर निगम देहरादून को करोड़ों रुपयों की राजस्व हानि के मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा कि भाजपा शासन के तहत वर्ष 2013 से 2023 तक अनियमितताओं की वजह से सरकारी ख़ज़ाने को नुक़सान हुआ है। टेंडर की शर्तो में न सिर्फ पार्टी के चयन का खेल हुआ बल्कि हाईकोर्ट के ऑर्डर को तोड़ मरोड़ कर एक्सटेंशन के नाम पर करोड़ों रुपए के कार्य अपने क़रीबियों को बिना टेंडर आवंटन किया गया, थापर ने बताया।

थापर ने कहा कि उन्होंने मेयर सुनील उनियाल गामा को 11.08.2023 को होर्डिंग और यूनिपोल घोटाले में संभावित कार्टेल के ₹300 करोड़ के खेल का तथ्यों सहित पत्र दिया था, जिस पर नगर निगम बोर्ड की अंतिम बैठक 30.11.2023 में जांच के आदेश दिए गए। किंतु आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम ने बोर्ड बैठक के आदेश के 4 महीने बाद भी जांच समिति का गठन नहीं किया गया और भाजपा के नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों के शासनकाल में ₹300 करोड़ के भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर निगम देहरादून की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हुए थापर ने कहा कि देहरादून नगर निगम के ₹300 करोड़ अनियमितता की शिकायत पर 11.08.2023 से आजतक जाँच से कौन रोक रहा है ?

अब कांग्रेस पार्टी जाँच समिति की रिपोर्ट के बाद अग्रेतर कार्यवाही पर विचार करेगी और दोषियों से सरकारी धन के ब्याज सहित वसूली की कार्यवाही करवायी जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us