Date Filter

Uttarakhand

नैनीताल घटना पर भड़की सरकार, सीएम बोले – नहीं बख्शेंगे गुनहगारों को

देहरादून: नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में हाल ही में हुई गंभीर घटनाओं के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल की घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में वैरिफिकेशन अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

सीएम धामी ने दो टूक कहा, "उत्तराखंड की पवित्र भूमि और इसकी अस्मिता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी राज्य की एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

नैनीताल में नाबालिग से कथित दुष्कर्म की घटना पर राज्य महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आरोपित की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाए ताकि त्वरित न्याय हो सके।

कंडवाल ने बताया कि घटना में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म किया गया है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगा और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।

इस संबंध में नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद मीणा को फोन पर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, वहीं जिलाधिकारी को आरोपित ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us