Date Filter

News

महत्वाकांक्षी ‘बद्रीनाथ मास्टर प्लान’ का काम फिर से शुरू

सर्दियों और उसके बाद फरवरी में भारी बर्फबारी के कारण
रूके बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर काम फिर से शुरू हो गया है। काम फिर से शुरू करने के लिए 200 से अधिक मज़दूरों ने बद्रीनाथ धाम पहुँचकर मंदिर के चारों ओर ना सिर्फ़ बर्फ हटाना शुरू कर दिया बल्कि पुरानी जर्जर इमारतों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया जिन्हें पहले चरण के तहत मास्टर प्लान के लिए अधिग्रहित किया गया था।

पीडब्ल्यूडी के बनाए प्लान के मुताबिक़ इमारतों को गिराने के बाद रिवरफ्रंट का काम शुरू किया जाएगा जिसके इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। यात्री आगमन प्लाजा और लूप रोड का भी कार्य शीतकालीन अवकाश के बाद शुरू किया जा रहा जिसके पूरा होने के बाद बद्रीनाथ धाम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण काम हाथ में लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2020 में राज्य सरकार से अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखते हुए बद्रीनाथ धाम के लिए एक मास्टर प्लान बनाने को कहा था। उन्होंने मास्टर प्लान के क्रियान्वयन में बद्रीनाथ धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत को बनाये रखने पर विशेष जोर दिया। मोदी ने कहा था कि क्षेत्र में एक मिनी स्मार्ट आध्यात्मिक शहर विकसित किया जाना चाहिए जिसमें होमस्टे सुविधाएँ हों। मोदी ने बद्रीनाथ मंदिर के आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों से जोड़ने के भी कहा है और बद्रीनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर विशेष प्रकाश व्यवस्था करने के भी सुझाव दिए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us