शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, तीर्थ और पर्यटन को मिला संबल
देहरादून: उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा ने चारधाम के कपाट बंद होने के बाद भी पहाड़ों में रौनक बनाए रखी है। पिछले वर्ष शुरू हुई इस पहल को अब लगातार विस्तार मिल रहा है और श्रद्धालुओं के साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शीतकालीन यात्रा के प्रचार के बाद राज्य सरकार के प्रयासों से यह अभियान मजबूत हुआ है। चारधाम से जुड़े शीतकालीन प्रवास स्थलों—पांडुकेश्वर, ऊखीमठ, मुखवा और खरसाली—में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के अनुसार, कपाट बंद होने के बाद अब तक 34,140 श्रद्धालु इन स्थलों में दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अभी लगभग ढाई महीने और चलेगी। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब शीतकालीन यात्रा का व्यवस्थित संचालन हो रहा है। वर्ष 2024-25 में पहली बार शुरू हुई यात्रा में 73,381 श्रद्धालु पहुंचे थे।
अब तक सबसे अधिक 20,338 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचे हैं। इसके बाद ज्योर्तिमठ, खरसाली और मुखवा में भी नियमित रूप से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन औसतन एक से डेढ़ हजार यात्री शीतकालीन प्रवास स्थलों तक आ रहे हैं।
शीतकालीन यात्रा के प्रचार का असर पर्यटक स्थलों पर भी दिख रहा है। सरकार स्नो लैपर्ड टूर और टूर एंड ट्रैवल्स कॉन्क्लेव जैसे आयोजनों से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों के रोजगार को भी मजबूती मिल रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
राइका जगतेश्वर पाबो के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply