उत्तराखंड कैबिनेट के 23 फैसले: आशाओं का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में PRT को मंजूरी

HYG8tgXbQAA0pf1

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹1,700 बढ़ाकर ₹10,000 प्रतिमाह करने, बापूग्राम, बिंदुखत्ता और बग्गा चौवन में वन भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने और वन आरक्षी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 28 वर्ष करने जैसे अहम फैसले लिए गए।

कैबिनेट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया। साथ ही खनन रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को स्थगित रखने, हरिद्वार में 21.08 किलोमीटर के PRT सिस्टम को प्रस्तावित करने और पीजी डॉक्टरों के लिए दो साल का सेवा बॉन्ड लागू करने संबंधी प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई।

कैबिनेट के अन्य प्रमुख फैसले:

– सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मंजूरी।

– ESI फार्मासिस्ट भर्ती में बी.फार्मा अभ्यर्थियों को भी पात्रता।

– महायोजना में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में कमी।

– चीनी मिलों को ₹207.75 करोड़ की बैंक गारंटी।

– पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 को मंजूरी।

– सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का अतिरिक्त पद सृजित।

– उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों को मंजूरी।

– राज्य आंदोलनकारियों के शेष चिन्हीकरण के लिए प्रक्रिया तय होगी।

– जिला खनिज फाउंडेशन न्यास शुल्क में संशोधन।

– सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मंजूरी।

– उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक, राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली तैयार करने के लिए समिति गठन।

– उत्तराखंड लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा नियमावली, 2019 में संशोधन को मंजूरी।

– विधानसभा मानसून सत्र के सत्रावसान को मंजूरी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love