Date Filter

Uttarakhand

दान, उपहार पर केवल ‘भगवान बद्री-विशाल’ का अधिकार



बद्रीनाथ मंदिर के देवता भगवान बद्री विशाल, "भक्तों द्वारा किए गए सभी प्रसाद, उपहार और दान पर विशेष रूप से अधिकार रखते हैं"। यह फ़ैसला चमोली की अदालत ने पुजारियों के संगठन नेपाली लाल मोहरिया पांडा के दावों से जुड़े विवाद से उत्पन्न एक मामले की सुनवाई करते हुए सुनाया।

फैसले में कहा गया कि “केवल बद्री विशाल के पास सभी दान राशि, उपहार पर पूर्ण विशेषाधिकार है। यह देखते हुए कि मंदिर में मूर्ति एक कानूनी इकाई है, मंदिर पूजा करने वालों से प्राप्त प्रसाद, उपहार और दान पर विशेष अधिकार रखता है, न कि कोई अन्य व्यक्ति इस पर अपना हक जता सकता है।"

मुकदमा तब शुरू हुआ जब समाज के दो भाइयों, हरि प्रसाद डिमरी और बल्लभ प्रसाद ने 2017 में नेपाली आश्रम द्वारा प्राप्त दान पर अपने अधिकार का दावा किया। एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा बताते हुए 2018 में, डिमरी बंधुओं ने समाज और नेपाली आश्रम के खिलाफ मुकदमा दायर किया, जिसमें तर्क दिया गया कि नेपाली भक्तों से प्राप्त लाखों रूपए दान में से उनका हिस्सा रोका जा रहा है।

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि उनके पूर्वजों ने हमेशा अपने वंश के सभी डिमरीयों के बीच प्रसाद बांटा था। हालाँकि, अदालत ने पुष्टि की कि केवल बद्रीनाथ मंदिर ही तीर्थयात्रियों के प्रसाद और दान का अधिकार रखता है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us