ऋषिकेश के सार्वजनिक शौचालय में मिला गुमशुदा व्यक्ति का शव
ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित खंडहर हो चुके सार्वजनिक शौचालय के परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि व्यक्ति बीते दिनों से लापता था, लेकिन परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखाई थी।
बता दें कि रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने खंडहर पड़े सार्वजनिक शौचालय परिसर से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, देखा तो एक व्यक्ति खंडहर के कमरे में रोशनदान की ग्रिल से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर कपड़ों से एक आईडी बरामद हुई। जिसके आधार पर मृतक की पहचान यश पांचाल, निवासी चंद्रेश्वर नगर, जिला ऋषिकेश देहरादून के रूप में हुई।
चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। प्रथम दृष्टया में मामला खुदकुशी का प्रतीक हो रहा है। लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में हर पहलू को शामिल किया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, अब खरसाली में होंगे यमुना मईया के दर्शन
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply