Date Filter

Uttarakhand

थलीसैंण में भारी बारिश, कई मकानों को भारी नुकसान



पौड़ी जिले के थलीसैंण क्षेत्र में बीते दिनों भारी बारिश के कारण चैथन पट्टी को खासा नुकसान पहुंचा है। यहाँ चैथान पट्टी के जैंती डांग, जैंती चक और मगरों में बारिश के कारण 10 घरों में मलबा घुस गया। जबकि 6 मवेशियों की इस दौरान मौत भी हो गई। बारिश के कारण गांव को जोड़ने वाली सड़क ही ढह गई। ऐसे में एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम अन्य सड़क के जरिए आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंच रही है।

डीएम पौड़ी डॉक्टर आशीष चैहान ने बताया कि बारिश के कारण जिले में 33 मार्ग लैंडस्लाइड से बाधित हुए हैं। जिसमें 6 स्टेट हाईवे शामिल हैं, बाधित मार्गों को यातायात के लिए सुचारू किया जा रहा है।

जनपद में अतिवृष्टि होने से थलीसैंण विकासखंड के अंतर्गत चैथान पट्टी में जगह-जगह में मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया और कई घरों में मलबा घुस गया। जिलाधिकारी डॉ चौहान ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं घटनास्थल पर एसडीआरएफ व राजस्व विभाग की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। आपदा कंट्रोल रूम से जानकारी के अनुसार चैथान पट्टी के जैंती डांग, जैंती चक व मगरों गांव में अतिवृष्टि होने से कही घरों में पानी व मलबा भर गया। जहां एसडीआरएफ व राजस्व विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

अतिवृष्टि से जैंती चक गांव में तीन पुलिया क्षतिग्रस्त, आठ आवासीय मकानों में भूस्खलन से क्षति पहुंची है। जबकि जैंती डांग गांव में स्थानीय संपर्क मार्ग को जोड़ने वाले चार डाट पुलिया क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा पैदल रास्ते व पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि गौशाला के अंदर मलबे से दबकर हुई गाय व बकरियों की मौत का मुआवजा पीड़ित परिवारों को समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लोनिवि के अधिकारियों को कहा कि जहां-जहां मोटर मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। उन्हें तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करें।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us