Date Filter

Uttarakhand

मेरे माता पिता ने कहा था जब भी भारत आओ तो ऋषिकेश से शुरुआत करना: डॉ मोदी


द्वारका के शारदा मठ के पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती द्वारा राज ऋषि की उपाधि से सम्मानित डॉ भूपेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं 75 साल बाद सिंगापुर से भारत लौटा हूँ और यहां कुछ खास कार्य करना चाहता हूं, जिसके लिए मैं ऋषिकेश पहुंचा हूं क्योंकि मेरे माता पिता ने कहा था कि जब भी भारत लौट कर आओ तो अपनी शुरुआत ऋषिकेश से ही करना। उन्होंने धर्मनगरी से सनातन का संदेश देने और सनातनियों की सोच को आगे बढ़ाए जाने की बात कही।

उन्होंने ऋषिकेश स्थित मोदी योगा रिट्रीट में सोमवार को पत्रकार वार्ता करते हुए ये बात कही। उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाए जाने की दिशा में कार्य किए जाने पर जोर दिया।डॉ मोदी ने कहा कि भारत में धर्म विशेष की बात करते हुए राजनीतिक मुद्दा बनाया जाता है, जो कि सही नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यहाँ बुलाया है।लेकिन अब सनातन सिटी का प्रचार करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और भारतीय सभ्यता सामान्य इतिहास बोध से कई ज़्यादा प्राचीन और व्यापक है। विकास भी और विरासत भी भारत का विजन है। पिछले दस वर्षों में भारत ने विरासत के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व क़दम उठाए हैं ।प्राचीन सभ्यता का भी विकास भारत में ही हुआ। इस आधार पर भारत को विश्व गुरु माना जाता था। प्राचीन काल में ज्ञान विज्ञान का जनक भारत ही था और यहीं से समस्त भूमंडल में ज्ञान फैला।

भारत अपनी मूलभूत ज़रूरतों से काफ़ी आगे बढ़ गया है।आज हम लोग दस वर्ष आगे की योजना पर कार्य कर रहे है निसंदेह भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी मज़बूत इकोनॉमी बनने जा रहा है, लेकिन हमें इसके साथ -साथ अपने धर्म संस्कृति को कैसे विश्व में मजबूत करे। इस ओर भी चिंतन करने की आवश्यकता है। भारत कैसे सनातन राष्ट्र बने इसके लिए हम सभी को अपने अगली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना अति आवश्यक है ।

डॉ मोदी ने कहा कि हम लोग माँ गंगा के तट पर प्रेस वार्ता कर रहे है। माँ गंगा के कारण यहाँ के कई हज़ार लाखों परिवारों को रोजगार मिल रहा है और गंगा में गंदगी फैलती जा रही है।गंगा के जल में पाया जाने वाला बैक्टीरिया फाज़ आज समाप्त हो रहा है ये भी एक चिंतनीय विषय है। इसी वर्ष दो जनवरी को जब मैंने अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए थे। उसके बाद मैंने संन्यास ग्रहण किया और अपना संन्यास का काल भारत में रह कर भारत को सनातन राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया ।जिस दिशा में कार्य करना शुरू हो चुका है। जिसकी शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड से होगी।

डॉ मोदी ने कहा कि हिन्दू के पवित्र स्थान हरिद्वार के लिए कोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं है। हरिद्वार में दुनिया भर के हिंदू अपने पूर्वजों की अस्थि विसर्जन के लिए आते है और यही से चार धाम यात्रा आरंभ होती है। यदि हरिद्वार के आस पास एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनता है तो पूरी दुनिया से गंगा स्नान हेतु श्रद्धालु हिंदू तीर्थयात्री आएंगे ।
उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला चल रहा है उसकी भी आप सब को बधाई देना चाहूँगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us