गौचर में किसान सम्मेलन: 65 करोड़ का बीमा भुगतान, केंद्र की बड़ी सौगातें
देहरादून: गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण और आर्थिक उत्थान को लेकर राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को 65.12 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने उत्तराखंड के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। मुक्तेश्वर में 100 करोड़ रुपये की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर की स्थापना, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ योजना के लिए 90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट, और राज्य में कीवी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने की घोषणा प्रमुख रही। साथ ही पीएमजीएसवाई-4 के तहत 309 बसावटों को जोड़ने के लिए 1228.2 किमी सड़कों के निर्माण हेतु 1706.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को फल और सब्जी उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के हित में राज्य सरकार की योजनाओं और प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों से संवाद किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किसान भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में स्टेट प्रगति की शुरुआत, जनवरी से मासिक समीक्षा
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply