Date Filter

Uttarakhand

₹31 लाख कोकिन के साथ विदेशी ड्रग पेडलर गिरफ्तार



राजपुर पुलिस ने 31 लाख रूपये कीमत की 44.50 ग्राम कोकिन के साथ कोबरा गैंग के विदेशी पैडलर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर दून में होने वाली बड़ी पार्टी के लिए दिल्ली से कोकिन सप्लाई के लिए लाया था।

पूछताछ में नशा तस्कर ने बताया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश की नागरिक है तथा अक्सर अपने देश तंजानिया से दिल्ली आता जाता रहता है। आरोपी कोकीन दिल्ली से लाता है तथा डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट व पेडलरों को सप्लाई करता है।

पुलिस ने नशा तस्कर को न्यायलय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूर्व में पुलिस ने कोबरा गैंग के दो विदेशी महिला तस्करो सहित 6 नशा तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

स्वतंत्रा दिवस के चलते थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, बार व वाहनों तथा सदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दून में आयोजित होने वाली एक बडी पार्टी में दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है, जिस पर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान धोरण पुल कैनाल रोड के पास से एक विदेशी नागरिक पास्कल जॉन को 44.50 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।

उसने बताया कि देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य जगह डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए वह अपना कमीशन लेता है। उसने पूर्व में अपने अन्य साथियों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर देहरादून में एक पार्टी होनी थी जिसमें उसको कोकीन सप्लाई करने को कहा गया था तथा वह कोकीन को सप्लाई करने के लिये कुछ दिन पूर्व ही आया था तथा आज कोकिन को पार्टी में सप्लाई करने के लिये जा रहा था।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us