Date Filter

दून में लिव-इन महिला ने जन्मी बच्ची, भाभी ने नवजात का किया सौदा

दून शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला से जन्मी बच्ची को उसकी भाभी ने दिल्ली के दंपति को बेचने का मामला सामने आया है।

महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश बाद ही कोतवाली पटेल नगर में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह नेहरू कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती है। साल 2017 में 10 जून 2024 तक वह एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही। पीड़िता ने पिछले साल 25 नवंबर को एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के 2 दिन बाद महिला को उसकी भाभी डिस्चार्ज करा कर एक होटल में लेकर चली गई। पीड़िता का आरोप है कि भाभी की परिचित हरिद्वार निवासी महिला भी होटल में मौजूद थी। दोनों ने केशव पुरम पश्चिमी दिल्ली निवासी एक दंपति को होटल में बुलाया। होटल में बुलाने के बाद पीड़िता की दो दिन की बेटी को दिल्ली के दंपति को दे दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि उसे धमकी देकर डराया गया जिसके बाद पीड़िता ने अपने लिव इन पार्टनर के साथ विवाह कर लिया और 7 जून को डोईवाला थाने और इसके बाद एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। पीड़िता ने उसकी बेटी को वापस दिलाने की फरियाद लगाई लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुनवाई नहीं होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया है कि कोर्ट के आदेश के बाद महिला की शिकायत के आधार पर उसकी भाभी, भाभी की दोस्त और बच्ची खरीदने वाले दिल्ली के दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us