Date Filter

Uttarakhand

मुर्गी खाने आया गुलदार पिंजरे में फँसा



नैनीताल जिले के पिटारिया क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से आतंक मचाने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार, जो लगातार गांव के लोगों और उनके पालतू जानवरों पर हमला कर रहा था, मुर्गी के लालच में फंसकर पकड़ा गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

पूर्व सभासद भगवत रावत ने बताया कि गुलदार पिछले कई दिनों से दिन के समय भी आबादी वाले क्षेत्रों में घुस रहा था, जिससे लोग भयभीत थे। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की थी। गुलदार ने आंगनबाड़ी स्कूल के पास भी चक्कर लगाए थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा था।

वन विभाग की टीम ने गांव के आसपास कैमरा ट्रैप लगाए थे, जिससे गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वन विभाग के रेंजर प्रमोद तिवारी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के बाद अब उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों के बारे में जागरूकता बनाए रखने की भी अपील की।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us