Date Filter

Uttarakhand

अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार



केदार घाटी में बारिश कम होने के बाद श्री केदारनाथ धाम यात्रा अब पटरी पर लौटने लगी है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाबा केदार के दर्शन कर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं से संतुष्ट नज़र आ रहे हैं और अपने सुखद अनुभव साझा कर रहे हैं।

गुवाहाटी से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि पैदल मार्ग अब पूरी तरह से दुरुस्त हो गया है और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पैदल मार्ग पर पानी, बिजली, भोजन, शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दर्शन भी सुगम तरीके से हो रहे हैं। राजकोट, गुजरात से पहुंचे श्रद्धालु प्रफुल्ल ने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग अब पूरी तरह सुरक्षित है और यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस का सहयोग लगातार मिल रहा है।

उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने जानकारी दी कि 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के कारण कुछ दिनों तक यात्रा प्रभावित रही, लेकिन पिछले दो हफ्तों से यात्रा फिर से बढ़ रही है। देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए लगातार आ रहे हैं। यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट हुई सड़क भी तीन से चार दिनों के भीतर छोटे वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। इंस्पेक्टर सोनप्रयाग, देवेंद्र असवाल ने बताया कि पिछले 10 दिनों में औसतन तीन हजार श्रद्धालु पैदल यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम जा रहे हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us