निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना 03 सितम्बर, 2024 के द्वारा पुनर्परिसीमन होने के कारण नगर निगम, देहरादून की निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था०नि०) द्वारा जनपद देहरादून के नगर निगम, देहरादून की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कराये जाने के निर्देश दिए। इस पुनरीक्षण में नगर निगम, देहरादून की प्रचलित निर्वाचक नामावलियों के वार्डो को पुनर्परिसीमन के अनुसार व्यवस्थित की जायेगी।
05 सितम्बर 2024 से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्व में बनायी गयी निर्वाचक नामावलियों से परिसीमन के अनुसार वार्डवार मतदाताओं को चिन्हित कर नामावली व्यवस्थित करना है। 15 सितम्बर से 24 सितम्बर 2024 तक व्यवस्थित निर्वाचक नामावलियों के अनुसार मतदाताओं को साफ्टवेयर पर वार्डवार शिफ्ट करना एवं फोटोस्टेट का कार्य। 25 सितम्बर को मुद्रित नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन। 26 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक (03 अक्टूबर गांधी जयंती के अवकाश को छोड़कर), निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का निरीक्षण तथा दावेध्आपत्तियां प्राप्त करना। 04 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2024 तक दावे आपित्तयां का निस्तारण। 07 अक्टूबर 2024 से 09 अक्टूबर 2024 तक पूरक सूचियों की तैयारीध्डाटा एन्ट्री एवं फोटो स्टेट। 10 अक्टूबर 2024 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (स्थानीय निकाय), नगर निगम, देहरादून द्वारा अपने उक्त निकाय की मतदाता सूचियों को व्यवस्थित किये जाने विषयक कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु संबंधित क्षेत्र के समस्त कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी यह कार्यक्रम प्रकाशित किये जायेंगे। उपर्युक्त पुनरीक्षण हेतु निर्वाचकों की सन्दर्भ तिथि 01 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है, नगर निगम, देहरादून की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण किया जायेगा। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के उन सभी व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जायेगें जो 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। विशेष पुनरीक्षण के पश्चात तैयार निर्वाचक नामावलियां ही आगामी सामान्य ध् उप निर्वाचनों में प्रयुक्त की जायेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुर्गी खाने आया गुलदार पिंजरे में फँसा
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply