Date Filter

News

श्री हेमकुंड यात्रा में आने वाला हर यात्री उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर हैः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 2023 के प्रथम जत्थे को रवाना किया।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि आज का यह दिन बहुत ही शुभ दिन है, पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हो रहा है। राज्यपाल ने कहा कि हेमकुंड यात्रा हम सबके लिए श्रद्धा, भक्ति और विश्वास की यात्रा है, जीवन को धन्य बनाने की यात्रा है।

“सभी श्रद्धालुओं के हिमालय की सात चोटियों के बीच, अमृत सरोवर की लहरों के बीच, पवित्र श्री निशान साहिब की लहराती दिव्य ध्वजा के साथ श्री हेमकुंड साहिब जी के पवित्र दर्शन प्राप्त कर जीवन को धन्य बनाने का यह अवसर प्राप्त हुआ है,” राज्यपाल ने जत्थे को रवाना करने से पहले कहा।

राज्यपाल ने सिख गुरुओं को याद करते हुए कहा कि युद्ध कला, युद्ध रणनीति, ‘निश्चय कर अपनी जीत करौ’ विजय हासिल करने की शिक्षा, निंदा, चुगली से दूर रहने की शिक्षा, जरूरतमंद की सेवा करने की शिक्षा, बचत करने की शिक्षा, शस्त्र विद्या, घुड़सवारी करने की शिक्षा, नशे से दूर रहने की शिक्षा हमें गुरूओं ने दी है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान, साहस, बलिदान, परिश्रम और सेवा के मार्ग पर चलकर ‘सवा लाख ते एक लड़ावां’ का संदेश अदम्य साहस की शिक्षाओं का सार है।

वहां उपस्थित देश-विदेश से आए हुए श्रद्धालुओं से राज्यपाल ने कहा कि यह उत्तराखण्ड की धरती गुरु परम्परा की समृद्ध धरती है। उन्होंने कहा कि श्री हेमकुंड यात्रा में आने वाला हर यात्री हमारा ब्रांड एंबेसडर है, हमारा प्रयास है कि यहां से हर एक साध संगत संतुष्ट होकर जाए, हमारे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए दो हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा की खोज करने वाले महान आत्माओं को भी याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं राज्य सरकार द्वारा यात्रा हेतु एवं यात्रा मार्ग पर हो रहे कार्य, व्यवस्थाओं एवं हेल्थ एटीएम को लेकर खुशी जाहिर की।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us