उत्तराखंड समग्र विकास की ओर अग्रसर: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड समग्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिथौरागढ़ से हवाई सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगमों में भी भाजपा की सरकार बनती है, तो विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है।
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आदि कैलाश दर्शन के बाद क्षेत्र में पर्यटन को नया आयाम मिला है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती रही है। उन्होंने सीमांत क्षेत्र की जनता से अपील की कि सभी निकायों में भाजपा का परचम लहराकर विकास के इस सफर को नई ऊंचाई पर पहुंचाएं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
राष्ट्रीय खेलों से चमकी उत्तराखंड की होटल इंडस्ट्री
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply