यूट्यूब स्टार्स ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, शूटिंग और पर्यटन पर चर्चा
उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को कैमरे में कैद करने के उद्देश्य से फिल्म शूटिंग के लिए राज्य में आए देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स — श्री अमित भड़ाना, श्री तनिष्क सिंह (Paradox), श्री अभिषेक बैंसला (MC SQUARE | LAMBARDAR), श्री अंकुर अग्रवाल, श्री राजन अरोड़ा एवं सुश्री साक्षी सिंह — ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री और युवा कलाकारों के बीच उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों को देवभूमि उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए सादर आमंत्रित किया, ताकि वे राज्य की आध्यात्मिक गरिमा और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें।
मुख्यमंत्री धामी ने इन युवा रचनाकारों की रचनात्मकता और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स के माध्यम से उत्तराखंड की सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार देश-विदेश तक पहुँचेगा, जिससे राज्य में पर्यटन को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री की ओर से मिले आमंत्रण और उत्साहवर्धन से प्रभावित होकर सभी मेहमानों ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए अपने अनुभव साझा किए और राज्य की मेहमाननवाज़ी के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में 8वाँ इन्विटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट 2025 सम्पन्न
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply