पाबौ बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट का धरना जारी, बढ़ता जनसमर्थन
पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट (ग्राम चोफंडा) बीते 2 जनवरी से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनका यह धरना अब लगभग एक माह पूरा कर चुका है, जिसे क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
धरने को स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन क्षेत्रीय विकास और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।
धरने पर बैठे गणेश भट्ट की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
- पाबौ क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, चिकित्सकों की नियुक्ति, पाबौ चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा तथा अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा दिया जाए।
- जंगली जानवरों से हो रही जनहानि एवं मवेशियों के नुकसान पर त्वरित मुआवजा और मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की जाए।
- ग्रामीण सड़कों का शीघ्र हॉटमिक्स किया जाए।
- राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ में खाली पड़े प्रवक्ता पदों पर नियुक्ति की जाए।
- बिडोलस्यूँ पट्टी में एक उचित स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाए।
- चाकीसैंण चिकित्सालय में डॉक्टरों सहित पूरा स्टाफ तैनात किया जाए।
- पाबौ को उप तहसील का दर्जा दिया जाए।
- पाबौ से सन्यू, झंगरबौ, गडिगांव, सिंवाल और पिनानी मोटरमार्ग को पक्का एवं डामरीकरण किया जाए।
- टैक्सी यूनियन के लिए पाबौ में स्थायी टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था की जाए।
धरना दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकार की सद्बुद्धि के लिए पाबौ बाजार में हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आंदोलन क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर है और जब तक समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
High-Level Meeting on Uttarakhand Investors Summit MoUs
You May Also Like
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply