माणा में हिमस्खलन: मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की समीक्षा की और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत अभियान की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे नजदीकी हेलीपैड को तुरंत चालू किया जाए, ताकि रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जा सके। उन्होंने ड्रोन से निगरानी रखने और हेलीकॉप्टर के जरिये राहत कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आईटीबीपी, सेना, वायुसेना और जिला प्रशासन बचाव कार्य में जुटे हैं। हालांकि, खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए स्नो एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।
मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी चमोली ने जानकारी दी कि अब तक 10 मजदूरों को रेस्क्यू कर आईटीबीपी अस्पताल पहुंचाया गया है। हिमस्खलन स्थल पर आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि घायलों को जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया जाए। इसके अलावा, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल गोपेश्वर में भी सभी चिकित्सा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से लगातार संपर्क में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर किसी भी एजेंसी की सहायता ली जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी से रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं, जिससे राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि, कल मौसम खुलने की संभावना है, जिससे बचाव कार्य तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माणा हेलीपैड को भी सक्रिय किया जा रहा है, ताकि बचाव दलों को त्वरित सहायता मिल सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, 57 मजदूर बर्फ में दबे, रेस्क्यू जारी
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply