उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, 57 मजदूर बर्फ में दबे, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बर्फबारी के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। बद्रीनाथ धाम से करीब 3 किलोमीटर आगे माणा के पास शुक्रवार सुबह एक ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई है, जिससे सड़क सुधार और बर्फ हटाने के कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। प्रशासन और बचाव दलों की तत्परता से अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी लोगों को बचाने का कार्य जारी है।
प्रशासन और बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। BRO के कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि यह घटना माणा गांव से करीब 1 किलोमीटर पहले, आर्मी कैंप के पास हुई। सुबह 8 बजे पहाड़ी से ग्लेशियर गिरने की सूचना मिली, जिससे वहां मौजूद मजदूरों का कैंप प्रभावित हुआ। हालांकि, अभी तक दबे हुए लोगों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद सुमन ने पुष्टि की कि ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए थे, जिनमें से 16 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन और राहत दल लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। खराब मौसम के बावजूद बचाव अभियान में तेजी लाई जा रही है।
इस घटना से BRO के एक कैंप को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। सेना और प्रशासन की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी थी, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चमोली जिला प्रशासन ने इस आपदा को देखते हुए आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट, अलर्ट जारी
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply