Date Filter

Uttarakhand

जिलाधिकारी कार्यालय में लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम की शुरुआत

जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार, शिकायतों और प्रार्थना पत्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग और शीघ्र निस्तारण के लिए ऑनलाइन लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम विकसित किया गया है।

इस प्रणाली की विशेषता यह है कि कार्यालय के बाहर एक डिस्प्ले मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिससे फरियादी और अधिकारी, दोनों को प्रार्थना पत्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी तत्काल मिल सकेगी। इसके जरिए आवेदन की स्थिति, की गई कार्रवाई, और आवेदन किस अधिकारी के पास लंबित है, यह सब आसानी से देखा जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रणाली से शिकायतों और प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेज़ी आएगी और कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके अलावा, सभी विभागीय अधिकारियों के लिए अलग-अलग नियंत्रण व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।
मुख्य विकास अधिकारी और कलेक्ट्रेट प्रभारी इस प्रक्रिया का अनुश्रवण करेंगे, जिससे पत्रों के निस्तारण की प्रगति पर निगरानी बनी रहे।

इस नए सिस्टम का प्रस्तुतीकरण विकास भवन सभागार में किया गया। इसे व्यापक रूप से लागू करने के लिए जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थानों और कार्यालयों में इसकी जानकारी चस्पा कराने के निर्देश भी दिए।

यह नई पहल जनमानस की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी का प्रयास है कि इस प्रणाली से जनसेवा में अधिक कुशलता और पारदर्शिता लाई जा सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us