बदरीनाथ-स्वर्गारोहिणी ट्रेक पर मिला छह साल से लापता युवक का कंकाल
बदरीनाथ: छह वर्षों से लापता उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के युवक का कंकाल बदरीनाथ-स्वर्गारोहिणी ट्रेक पर लक्ष्मी वन क्षेत्र में पत्थरों के नीचे मिला है। युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से की गई है, जो मौके पर मिले बैग में अन्य सामानों के साथ मौजूद था।
घटना मंगलवार को सामने आई जब आइटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान लक्ष्मी वन क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें पत्थरों के नीचे मानव कंकाल दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कंकाल के पास एक बैग भी मिला, जिसमें कपड़े, मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, जैकेट और 2700 रुपये नकद बरामद हुए।
बैग में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान आशुतोष कुमार (27), पुत्र सुरेश कुमार, निवासी ग्राम कुम्हारिया, हजरतपुर, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आशुतोष वर्ष 2019 से लापता था और उसकी गुमशुदगी बदरीनाथ धाम में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने आधार कार्ड में दर्ज पते के आधार पर परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सूचना दी। कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग के दौरान सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Kasiga School Shines with 100% Results in CBSE Board Exams
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply