बायोफैच इंडिया जैविक, प्राकृतिक उत्पादों और मोटे अनाज पर केंद्रित 15वां संस्करण दिल्ली में
बायोफैच इंडिया का 15वां संस्करण 7 से 9 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में होने जा रहा है। जैविक, प्राकृतिक और मोटे अनाज की कंपनियों को एक ही मंच पर लाने के लिए न्यूर्नबर्गमेस्से इंडिया के एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) संग आयोजित होने वाले नेचुरल एक्सपो इंडिया 2023 और मिलेट इंडिया 2023 भी इस कार्यक्रम में साथ होंगें।
बायोफैच इंडिया एक ऐसा मंच है जहां संपूर्ण जैविक उद्योग हर साल सरकारी निकायों, सहकारी समितियों, किसानों, निर्माताओं, विक्रेताओं, नए प्रवेशकों और इच्छुक लोगों के लिए नवीनतम उत्पादों, नवाचारों को प्रदर्शित करने, व्यापार में संलग्न होने और रुझानों को आकार देने हेतु आपस में मजबूत संबंध बनाने के लिए एक बैठक के रूप में एकत्रित होते हैं।
इस तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य प्राकृतिक खाद्य और सौंदर्य उत्पादों और मिलेट इंडिया के निर्माताओं, वितरकों और आपूर्तिकर्ताओं के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करना है और यह इस दौरान एफ एंड बी, स्वास्थ्य, जीवन शैली और पोषण क्षेत्रों में कई नए विशेष और कारीगर उत्पादों की मेजबानी करेगा। इसलिए खरीदारों से जुड़ने और नए उत्पादों की खोज करने के लिए यह एक सही मंच है।
न्यूर्नबर्गमेस्से इंडिया की प्रबंध निदेशक और बोर्ड की अध्यक्ष सोनिया पराशर ने कहा, “भारत जैविक खाद्य और पेय पदार्थों के लिए एक आकर्षक और उभरता हुआ बाजार है। बढ़ती स्वास्थ्य चेतना और स्वस्थ, स्वच्छ और जैविक उत्पादों की बढ़ती प्राथमिकता कारण इसकी मांग में वृद्धि हुई है। सरकार और महत्वपूर्ण हितधारक मिलकर किसानों, एफपीओ और उद्यमियों को मौद्रिक प्रोत्साहन सहित उत्पादन के सभी स्तरों पर विभिन्न अन्य सहायक उपायों के साथ जागरूकता लाने पर जोर दे रहे हैं। बायोफैच इंडिया इस प्रमुख बदलाव का आधार है क्योंकि यह वह मंच है जो उद्योग की चर्चाओं, नवाचारों, रुझानों को प्रसारित करता है और संपूर्ण जैविक उद्योग के लिए सोर्सिंग बिंदु के रूप में कार्य करता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नदियाँ उफान पर, तस्करों की पौ बारह
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply