Date Filter

Development

रिस्पना-बिंदाल प्रोजेक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 2600 घरों को नोटिस जारी

देहरादून: रिस्पना और बिंदाल नदियों के किनारे प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर देहरादून नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। परियोजना की जद में आने वाले करीब 2600 से अधिक घरों को नोटिस भेजे गए हैं। निगम द्वारा इन घरों के स्वामियों से दस्तावेज़ मांगे गए हैं और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।

नगर निगम द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण के बाद चिह्नित किए गए निर्माणों पर लाल निशान लगाए गए हैं। अब इन संरचनाओं की वैधता की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

परियोजना की प्रमुख जानकारी:

रिस्पना नदी पर बनने वाला एलिवेटेड रोड: 11 किलोमीटर

बिंदाल नदी पर बनने वाला एलिवेटेड रोड: 15 किलोमीटर

कुल बजट: 6252 करोड़ रुपये

परियोजना की कुल लंबाई: 26 किलोमीटर

मकसद: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाना और नदी तटों को पुनर्संरचित करना


प्रभावित संरचनाएं व भूमि विवरण:

रिस्पना रोड के लिए प्रभावित जमीन: 44.82 हेक्टेयर

सरकारी भूमि: 42.64 हेक्टेयर

निजी भूमि: 2.17 हेक्टेयर

स्थायी संरचनाएं: 771, अस्थायी: 349


बिंदाल रोड के लिए प्रभावित भूमि: 43.91 हेक्टेयर

सरकारी, निजी, वन, रक्षा और अन्य श्रेणियों की जमीन शामिल

स्थायी संरचनाएं: 934, अस्थायी: 560


नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाउस टैक्स की रसीद को स्वामित्व का प्रमाण नहीं माना जाएगा। फिलहाल आपत्तियों की सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। अधिकारियों के निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस परियोजना को लेकर शहरवासियों में चिंता और उत्सुकता दोनों है, जबकि प्रशासन इसे देहरादून के भविष्य के लिए एक जरूरी कदम बता रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us