मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और दस्तावेज सत्यापन पर कड़े निर्देश दिए
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार, अवैध अतिक्रमण, दस्तावेजों के सत्यापन, और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सख्त निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए और इसके लिए टोल फ्री नंबर 1064 का व्यापक प्रचार किया जाए, ताकि आम जनता भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभा सके। साथ ही, धर्मांतरण से जुड़े मामलों पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि "आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। गलत दस्तावेज जारी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।"
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "जिन सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का विस्तृत आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए।"
सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए तथा इन भवनों में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशैली को प्रमुखता मिलनी चाहिए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में मुख्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के सख्त रुख को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि राज्य में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रिस्पना-बिंदाल प्रोजेक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 2600 घरों को नोटिस जारी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply