Date Filter

Development

मुख्यमंत्री ने किया मालन पुल सहित 7 विकास योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण

कोटद्वार: पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र को आज बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से मालन पुल समेत कुल सात महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यह पुल कोटद्वार-भाबर क्षेत्र को जोड़ने वाले चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग पर स्थित है, जिसका पुनर्निर्माण कार्य लंबे समय से प्रतीक्षित था।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कोटद्वार में 135 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही 691 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन बाईपास और कोटद्वार-नजीबाबाद डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क को भी अब डबल लेन में अपग्रेड किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुधार

मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है, जबकि सिद्धबली-कोटद्वार से दिल्ली तक नई ट्रेन सेवा भी प्रारंभ हो चुकी है। कोटद्वार में अस्पताल और बस स्टैंड टर्मिनल का निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय विद्यालय और अन्य विकास योजनाएं

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

लोकार्पित योजनाओं का विवरण:

1. मालन नदी पर 325 मीटर स्पान का सेतु – लागत ₹26.75 करोड़


2. सुखरौं पुल (385 मीटर स्पान) – लागत ₹4.50 करोड़


3. डबल लेन पुल, बीईएल के निकट – लागत ₹2.10 करोड़


4. ग्रास्टनगंज पुल (90 मीटर स्पान) – लागत ₹2.36 करोड़


5. गूलर पुल (100 मीटर स्पान) – लागत ₹2.70 करोड़


6. आरसीसी गार्डर पुल – लागत ₹4.87 करोड़


7. मोटर मार्ग (किमी 1-12) सुदृढ़ीकरण – लागत ₹18.25 करोड़



मुख्यमंत्री की घोषणाएं:

मेरठ-पौड़ी राजमार्ग से लालपुर होते हुए पुराने कोटद्वार तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य।

सिगड्डी पेयजल योजना में पाइपलाइन बिछाने का कार्य।

मालन फीडर एवं बायीं मालन नहर के सायफन व आउटलेट की मरम्मत।

खोह नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य।


स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण, नगर निगम कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

यह वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम कोटद्वार के लिए विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us