राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से उत्तराखंड में
भारतीय ओलंपिक संघ ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित आयोजन उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच होगा। इस निर्णय पर उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जताई और इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया।
रेखा आर्या ने कहा, "राष्ट्रीय खेलों की तिथि की घोषणा हमारी तैयारियों पर मुहर लगाने जैसा है। उत्तराखंड पहले से ही इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारियां कर रहा था। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की संस्तुति पर ये आयोजन निश्चित हुआ है।"
खेल मंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। "अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलना खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। प्रदेश भर के खिलाड़ी इस आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और हमें पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड पदक तालिका में शीर्ष पर होगा," उन्होंने कहा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ ने मिलकर व्यापक तैयारी की है। यह पहली बार होगा जब उत्तराखंड इस स्तर के खेलों की मेज़बानी करेगा। खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों के लिए यह एक यादगार आयोजन साबित होने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चमोली में 71 एचआईवी पोजिटीव, एक साल में 6 नए मरीज़ संक्रमित
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply