Date Filter

Entertainment

कुमाऊँ मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ

हल्द्वानी: कुमाऊँ मंडल में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण की प्रक्रिया का शुभारंभ सोमवार को हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में हुआ। पंजीकरण के पहले दिन उधमसिंह नगर जिले के 27 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया।

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से गीत-नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन करता है। इसी क्रम में गढ़वाल मंडल के लिए 13 से 20 मई तक देहरादून में ऑडिशन संपन्न हुआ था। अब कुमाऊँ मंडल के जिलों के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन 26 से 30 मई तक हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभाग के संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान ने कहा कि, “राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाता है। इससे न केवल लोक संस्कृति का संरक्षण हो रहा है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को रोजगार एवं मंच भी मिल रहा है।”

उन्होंने बताया कि लोक गीत, लोक नृत्य, कठपुतली, कब्बाली, भजन, नुक्कड़ नाटक जैसे विविध विधाओं में कार्यरत सांस्कृतिक दलों को राज्य स्तर पर पंजीकृत कर प्रचार माध्यम के रूप में प्रयोग किया जाता है, जिससे युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

शेष ऑडिशन कार्यक्रम इस प्रकार है:

27 मई – पिथौरागढ़ व चंपावत

28 मई – बागेश्वर

29 मई – अल्मोड़ा

30 मई – नैनीताल


कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा जोशी, उधमसिंह नगर के गोविंद बिष्ट, व्यवस्था अधिकारी रामपाल सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
  • NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
  • SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us