कैंची धाम मेले में पहली बार ATS-SSB तैनात, सुरक्षा चाक-चौबंद
हल्द्वानी/अल्मोड़ा: विश्वप्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लाखों की संख्या में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया गया है। खास बात यह है कि इस वर्ष पहली बार आतंकवाद-निरोधक दस्ते (ATS) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की तैनाती की गई है।
तीन दिन तक वितरित होगा प्रसाद
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून से 18 जून तक श्रद्धालुओं को बाबा जी का प्रसाद वितरित किया जाएगा, जिससे भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित किया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन बटालियन पीएसी और 800 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है।
ATS की विशेष टीम करेगी निगरानी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कैंची धाम मेले में पहली बार ATS की एक विशेष टीम को तैनात किया गया है। यह टीम संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेगी। साथ ही, SSB के प्रशिक्षित जवानों को भी तैनात किया गया है जो आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी में मदद करेंगे।
ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
पूरे मेला क्षेत्र को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से कवर किया गया है। एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जहां से सुरक्षा एजेंसियों को रियल-टाइम अपडेट मिलते रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और आपातकालीन संचार के लिए PA सिस्टम भी स्थापित किया गया है।
रूट डायवर्जन लागू
भीड़ को देखते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक प्लान भी बदला गया है। शनिवार, 14 जून सुबह 7 बजे से सोमवार, 16 जून रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।
स्थलीय निरीक्षण में जुटे अफसर
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने स्वयं कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को हर हाल में व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, SSB, ATS, और पीएसी की टीमों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो और मेला शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
SASCI Boost: ₹615 Cr for Uttarakhand, Reforms on Fast Track
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply