उत्तराखंड परिवहन चक्का जाम: गढ़वाल मंडल रूट ठप, यात्री बेहाल
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार को चक्का जाम का व्यापक असर दिखा। गढ़वाल मंडल के अधिकांश रूटों पर बस और टैक्सी सेवाएं ठप रहीं, जिससे यात्रियों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाहरी राज्यों से आ रहे वाहन भी इंद्रमणि बडोनी चौक पर रोक दिए गए।
महासंघ ने बिना किराया बढ़ाए हर साल पांच फीसदी टैक्स वृद्धि, फिटनेस सेंटर का एआरटीओ कार्यालय में खुलना और डग्गामार वाहनों पर रोक सहित सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक चक्का जाम किया।
गढ़वाल मंडल में सामान्यतः लगभग 120 बसें चलती हैं। निजी बस संचालकों की हड़ताल के कारण रोडवेज ने ऋषिकेश डिपो से 12 अतिरिक्त बसें भेजीं, लेकिन भीड़भाड़ के कारण कई यात्रियों को सीट नहीं मिली।
बस और टैक्सी ठप होने से ट्रकों और आटो-विक्रम वाहनों की संख्या भी कम रही। हालांकि ई-रिक्शा सेवाएं जारी रहीं। स्कूल बसों और दूध वाहनों को छूट दी गई। कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए निजी साधनों का सहारा लिया।
महासंघ के संयोजक संजय शास्त्री, अध्यक्ष सुधीर राय सहित अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन में मौजूद रहे और सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Conduct Earthquake Mock Drill on 15th November
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply