नकल जिहाद पर धामी सरकार का वार, कोचिंग संस्थानों की होगी जांच
देहरादून: उत्तराखंड में अब नकल माफियाओं के खिलाफ सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि जो लोग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार उन कोचिंग संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है, जहां से नकल माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है।
बीजेपी की संगठनात्मक बैठक में धामी सरकार ने अपने अगले एजेंडे का ऐलान किया। खुद मुख्यमंत्री धामी ने बयान देते हुए कहा, “नकल जिहाद फैलाने वालों को मिट्टी में मिला देंगे। प्रदेश में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।”
गौरतलब है कि हाल ही में UKSSSC परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र के पन्ने लीक होने का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रदेशभर में गुस्सा देखा गया और सरकार पर सवाल उठने लगे। इस बीच मुख्यमंत्री ने पेपर लीक प्रकरण को “नकल जिहाद” बताते हुए कहा कि कुछ कोचिंग माफिया और असामाजिक तत्व मिलकर प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं।
अब सरकार उन सभी कोचिंग संस्थानों और नकल गिरोहों की परतें खंगालने जा रही है, जिनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। सीएम धामी ने संकेत दिए हैं कि जैसे पहले लैंड जिहाद के खिलाफ बुलडोजर चला था, वैसे ही अब नकल जिहाद के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखण्ड में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान: लाखों लाभान्वित
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply