चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर शुल्क लगाने की तैयारी
देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है। अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की संभावना है। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।
यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है। सोमवार 16 फरवरी को ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा से जुड़े हितधारकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव को लेकर अहम प्रस्ताव रखा गया।
हितधारकों ने सुझाव दिया कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर नाममात्र का शुल्क लगाया जाए। उनका तर्क है कि कई लोग रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर होटल बुकिंग करा लेते हैं, लेकिन यात्रा पर नहीं पहुंचते, जिससे होटल व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही, फर्जी या अनावश्यक रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगाई जा सकेगी।
इस प्रस्ताव पर गढ़वाल आयुक्त ने गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी है। यह समिति रजिस्ट्रेशन शुल्क की राशि तय करेगी, ताकि श्रद्धालुओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और यात्रा व्यवस्था भी सुव्यवस्थित रहे। बैठक में सुझाव दिया गया कि न्यूनतम 10 रुपये का शुल्क लिया जा सकता है।
गढ़वाल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि समिति की रिपोर्ट और राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल, कानून-व्यवस्था को लेकर राजभवन कूच
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply