देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल, कानून-व्यवस्था को लेकर राजभवन कूच
देहरादून: राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हालिया जघन्य हत्याओं के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोमवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में परेड मैदान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां से राजभवन कूच किया गया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और अपराधों पर तत्काल नियंत्रण की मांग उठाई गई।
चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस-प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है। नेताओं ने दावा किया कि हाल के दिनों में राजधानी समेत विभिन्न जिलों में हुई हत्याओं ने आमजन में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
कांग्रेस ने अपराध-प्रवण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, संगठित अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर सख्त कार्रवाई करने, गंभीर मामलों की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने और पुलिस की जवाबदेही तय करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि कानून-व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री, जिला एवं महानगर पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे, जिससे राजधानी का राजनीतिक माहौल गरमा गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल से केदारनाथ, 23 से बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे
Latest Newst
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy

Leave A Reply