Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विवादों के बीच दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीते कुछ दिनों से विधानसभा में विवादित टिप्पणी को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे अग्रवाल ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भावुक मन से इस्तीफे की घोषणा की। इसके तुरंत बाद वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

गौरतलब है कि बीते 21 फरवरी को बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में विपक्ष की कार्यस्थगन सूचना पर जवाब देते हुए अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान पर विपक्ष ने तीखी आपत्ति जताई थी। उस समय उन्होंने माफी भी मांगी थी, मगर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन और मंत्री को हटाने की मांग तेज हो गई थी। गढ़वाल से कुमाऊं तक माहौल गरमाता गया, जिससे सरकार और संगठन दोनों पर दबाव बढ़ने लगा।

इस्तीफा देते समय प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, “मुझे यह साबित करना पड़ रहा है कि मैंने उत्तराखंड के लिए योगदान दिया है। राज्य आंदोलन में लाठियां खाईं, संघर्ष किया। इसके बावजूद मुझे टारगेट बनाया गया, जिससे मैं आहत हूं। मैंने स्वयं निर्णय लिया है कि मंत्री पद से इस्तीफा दूं।”

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी सत्र के दौरान सख्त लहजे में सदस्यों को नसीहत दी थी कि सदन की गरिमा बनाए रखें, क्योंकि देश ही नहीं विदेशों तक सदन की कार्यवाही पर नजर रहती है।

अब प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री धामी अगला कदम क्या उठाते हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration
  • Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
  • चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
  • SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
  • चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
  • चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
  • Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
  • उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet

Stay Connected With Us

Subscribe Us