Date Filter

Uttarakhand

Pre-SIR के तहत उत्तराखंड में 1 अप्रैल से सघन डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (Pre-SIR) को लेकर 1 अप्रैल से सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। कम मैपिंग वाले बूथों पर विशेष फोकस करते हुए मतदाता सूची को और अधिक सटीक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्री-एसआईआर फेज में प्रदेश ने 85% से अधिक मैपिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण और प्रभावी हो सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद BLO” फीचर शुरू किया गया है। इसके जरिए मतदाता वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के दो दिनों के भीतर BLO स्वयं संपर्क करेगा।

प्रदेश में वर्तमान में 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष 19,116 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत BLA नियुक्त करने की अपील की है।

इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में गैस व ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, पैनिक की जरूरत नहीं: मुख्य सचिव
  • पौड़ी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना
  • उत्तराखंड में ‘अर्थ ऑवर’: 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें
  • Pre-SIR के तहत उत्तराखंड में 1 अप्रैल से सघन डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा
  • Uttarakhand Plans Smart, Congestion-Free Transport Network for Key Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड जारी करने की तैयारी, QR कोड से होगा भुगतान
  • देहरादून–पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा शुरू, एक घंटे में पुरा होगा सफर
  • दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को पंख, हेलीकॉप्टर से समय पर मिला इलाज
  • देहरादून में छात्र हत्या के बाद गुटबाजी पर सख्ती, संस्थान भी जिम्मेदार
  • उत्तराखण्ड कैबिनेट के फैसले: किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के लिए बड़े निर्णय
  • देहरादून में गैस सिलेंडर संकट: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी
  • चारधाम यात्रा से पहले सख्ती: मुनि की रेती में अतिक्रमण पर चला अभियान
  • अप्रैल में खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
  • देहरादून में कार सवार युवकों का उत्पात: लोगों को कुचलने की कोशिश, चार गिरफ्तार
  • सहसपुर में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, रुद्रपुर में 12 साल की बच्ची 13 दिनों से लापता
  • Uttarakhand Tourism Boosted by Ropeways, Religious Circuits, and Adventure
  • उत्तराखंड में एवलांच का खतरा बढ़ा, तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
  • PIB Dehradun Flags Off 5-Day Press Tour to Odisha with 15 Journalists
  • चारधाम यात्रा 2025 रिपोर्ट: भीड़ असंतुलन और सुरक्षा पर गंभीर सवाल
  • उत्तराखंड प्री-SIR: 2 लाख संदिग्ध वोटर, दोहरी ID पर कार्रवाई तेज

Stay Connected With Us

Subscribe Us