Date Filter

Health

दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को पंख, हेलीकॉप्टर से समय पर मिला इलाज

देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर आधारित स्वास्थ्य परिवहन सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह पहल उन क्षेत्रों के लिए राहत लेकर आई है, जहां समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना चुनौतीपूर्ण होता है।

इस सेवा का पहला सफल मामला रुद्रप्रयाग जिले के जखोली क्षेत्र से सामने आया, जहां एक गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर के जरिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। समय पर इलाज मिलने से महिला की स्थिति सुरक्षित हो सकी, जो इस योजना की उपयोगिता को दर्शाता है।

सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना और मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। अब दूरदराज के इलाकों में रहने वाली उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इस योजना को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग के बीच बेहतर समन्वय अहम भूमिका निभा रहा है। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, चाहे वह किसी भी भौगोलिक क्षेत्र में रहता हो। हेलीकॉप्टर सेवा इसी दिशा में एक प्रभावी और जीवनरक्षक पहल साबित हो रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
  • NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
  • SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us