Date Filter

Uttarakhand

मसूरी में शीतकालीन पर्यटन के लिए तैयारियां शुरू

जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी में शीतकालीन पर्यटन के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रिसमस, नववर्ष और विन्टरलाइन कार्निवाल जैसे आयोजनों के दौरान पर्यटकों की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने यातायात प्रबंधन के लिए सेटेलाइट पार्किंग, शटल सेवा और गोल्फकार्ट जैसी सुविधाओं की व्यवस्था पर जोर दिया। कुठालगेट के पास अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित कर उसे विकसित करने के निर्देश दिए गए, जहां कैन्टीन, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यातायात पुलिस को जाम की स्थिति से बचने के लिए समय-समय पर यातायात अपडेट देने के लिए कहा गया।

पर्यटकों को जानकारी देने के लिए रेडियो जिंगल्स और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से समन्वय कर व्यवहारिक योजना तैयार करने पर जोर दिया।

बैठक में सभी विभागों से आपसी तालमेल के साथ काम करने की अपील की गई ताकि मसूरी में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि शीतकालीन पर्यटन का यह सीजन पर्यटकों के लिए सुगम और यादगार बने।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us