Date Filter

News

आर्टीफीशल इंटेलिजेंस के फर्जी वॉयस कॉल से जनता रहे सतर्क: उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड स्टेट साइबर सेल ने चेतावनी देते हुए एक सार्वजनिक एडवाइज़री जारी की है जिसमें जनता को चेताया गया है कि यदि उन्हें किसी परिचित का कॉल आपात स्थिति का हवाला देकर पैसे की मांगने के लिए आता है तो वे सजग रहकर आर्थिक व्यवहार करें क्योंकि इन दिनों AI टूल का उपयोग करके अपराधी धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।

एडवाइजरी में लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जालसाज आवाज रिकॉर्ड करने के लिए पहले किसी अज्ञात नंबर से अपने टार्गेट पर कॉल करते हैं। इसे रिकॉर्ड करने के बाद, टार्गेट किए हुए व्यक्ति के परिवार के सदस्यों को कॉल करने के लिए AI टूल्स का उपयोग होता है।

टार्गेट किए व्यक्ति की कॉल जो असल में AI कॉल है परिवार के लोगों के नंबर पर प्रेषित की जाती है। यह AI कॉल बात करते समय टार्गेट व्यक्ति के आपातकालीन स्थिति में फँसे होने का हवाला देते हुए पैसे की मांग करती हैं। पैसे भेजने के लिए परिवार के सदस्यों से यूपीआई कोड भी साझा किया जाता है। टार्गेट व्यक्ति के मुश्किल में होने की खबर सुनकर अनजाने में लोग पैसा भी ट्रांसफ़र करते देते हैं लेकिन धोखाधड़ी हो जाने के बाद परिवारवालों को इस बात का एहसास हो पाता है।

पुलिस के मुताबिक़ केरल और दिल्ली में क्रमशः कम से कम दो ऐसे मामले सामने आए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us