Date Filter

Uttarakhand

केदारनाथ क्षेत्र में भारी वर्षा से हुए नुकसान के लिए मुख्यमंत्री ने लिए ₹9.08 करोड़ राशि की मंजूरी दी



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचोली से सोनप्रयाग तक पैदल मार्ग और मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित व्यवसायियों के लिए ₹9.08 करोड़ की राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित शासनादेश, सचिव शैलेश बगोली द्वारा जारी किया गया।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को भेजे पत्र में बताया गया कि 31 जुलाई 2024 को अतिवृष्टि से हुए नुकसान के कारण, लिनचोली से सोनप्रयाग तक के पैदल ट्रैक और मोटर मार्ग पर व्यवसाय प्रभावित हुए। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों की सर्वसम्मति से आपदा प्रभावितों के लिए राहत राशि स्वीकृत की गई।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह तय किया गया कि जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, प्रभावित व्यवसायियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹9.08 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस धनराशि का उपयोग 24 अगस्त 2024 की बैठक में तय मुआवजा वितरण के अनुसार किया जाएगा।

राहत राशि का वितरण ई-बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा, और जहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां डिमांड ड्राफ्ट के जरिए वितरित की जाएगी। वितरण के बाद लाभार्थियों की जानकारी (नाम, पता, फोन नंबर) जिला स्तर पर सुरक्षित रखी जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us